Vastu Tips
आचार्य इंदु प्रकाश ने वास्तु शास्त्र में आज बताया कि पूर्व दिशा में फर्श का कलर क्या होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में हरा रंग करवाना अच्छा माना जाता है। लिहाजा कोशिश करके पूर्व दिशा के फर्श के पत्थर का रंग भी ऐसा रखना चाहिए, जो कि हरे रंग का हो या जिसमें हरे रंग की आभा दिखायी देती हो।
ऐसा करने से घर के लोगों को बहुत फायदा मिलता है और खासकर घर के बड़े बेटे को। पूर्व दिशा में हरे रंग का पत्थर लगवाने से या अन्य कोई हरे रंग की चीज़ रखने से घर के बड़े बेटे को सबसे ज्यादा लाभ मिलता है। उसके जीवन की गति हमेशा बनी रहती है। जीवन में चाहे कोई भी परेशानी हो, वो उससे बाहर निकलने का कोई न कोई रास्ता ढूंढ ही लेता है।
उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर का वास्तु ठीक करेंगे।