मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करेगा
मालूम हो कि ग्रहण के अगले दिन ही मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करने वाला है इसलिए सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि वालों को थोड़ा तंग कर सकता है इसलिए सभी को काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। ये लोग अपना जरा विशेष ख्याल रखें और सेहत से लापरवाही ना करें।
Solar Eclipse of 2021: शनि अमावस्या को लग रहा है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जरूर करें ये काम

कहां-कहां दिखेगा ये ग्रहण
इस ग्रहण को अन्टार्कटिका, दक्षिण महासागर और अफ्रीकी महाद्वीप के देशों में जा सकेगा। ग्रहण 04 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर बाद 03:07 बजे समाप्त होगा। यानी कि ग्रहण काल 4 घंटे 8 मिनट का होगा।

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को
साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा, जो कि आंशिक होगा, जिसका असर दक्षिणी-पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखने को मिलेगा।

ये भी जानिए
हिंदू धर्म में सूर्य भगवान की पूजा की जाती है, इनकी पूजा करने से इंसान को यश और वैभव की प्राप्ति होती है। इनके 12 नाम हैं, जिनका नाम लेकर अर्ध्य देने से इंसान के सारे कष्टों का अंत होता है।
- ॐ हिरण्यगर्भाय नम:।
- ॐ मारीचाय नम:।
- ॐ आदित्याय नम:।
- ॐ सावित्रे नम:।
- ॐ अर्काय नम:।
- ॐ भास्कराय नम:।
- ॐ सूर्याय नम:।
- ॐ मित्राय नम:।
- ॐ रवये नम:।
- ॐ भानवे नम:।
- ॐ खगाय नम:।
- ॐ पूष्णे नम:।