IND vs FRA Jr Hockey WC 2021 India missed out on bronze medal, France won the match
गत विजेता भारत को फ्रांस ने कांस्य पदक मुकाबले में 3-1 से हराया। भारत के लिए एकमात्र गोल बर्थडे ब्वॉय सुदीप ने 42वें मिनट में किया। मैच का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा था। शुरुआत में भारत ने फ्रांस पर दबदबा बनाया हुआ था, लेकिन दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए कप्तान क्लेमेंट ने गोल कर फ्रांस को बढ़त दिलाई। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में एक और गोल कर क्लेमेंट ने बढ़त को 2-0 किया। सुदीप ने गोल कर जरूर भारतीय फैन्स में उम्मीद जताई, लेकिन आखिरी क्वार्टर में क्लेमेंट ने अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए भारतीय उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। फ्रांस के कप्तान क्लेमेंट ने लीग मुकाबले में भी भारत के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी।
More To Follow…………