ICC released the schedule of warm-up match of T20 World Cup 2021, India will clash with these two countries
आईसीसी ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत को टूर्नामेंट से पहले दो अभ्यास मैच मिले हैं। भारत पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड के खिलाफ 18 अक्टूबर को खेलेगी, वहीं दूसरा वॉर्मअप मैच 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। दोनों ही मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे और स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क पर इन मुकाबलों का लाइव टेलिकास्ट होगा।
हाल ही में खबर आई थी कि भारत ने 18 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला वॉर्मअप मैच रद्द करने का फैसला किया है और इंग्लैंड की जगह भारत साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगा, लेकिन इन सभी खबरों पर विराम लगाते हुए आईसीसी ने वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने दोनों ही मुकाबले दुबई में खेलेगा।
Date | Time (GST) | Match | City |
18th Oct | 3.30 pm | Afghanistan v/s South Africa | Abu Dhabi |
18th Oct | 3.30 pm | Pakistan v/s West Indies | Dubai |
18th Oct | 7.30 pm | New Zealand v/s Australia | Abu Dhabi |
18th Oct | 7.30 pm | India v/s England | Dubai |
20th Oct | 3.30 pm | England v/s New Zealand | Abu Dhabi |
20th Oct | 3.30 pm | India v/s Australia | Dubai |
20th Oct | 7.30 pm | Pakistan v/s South Africa | Abu Dhabi |
20th Oct | 7.30 pm | Afghanistan v/s West Indies | Dubai |
भारतीय टीम इस प्रकार है:- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह , भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।
स्टैंडबाय खिलाड़ी- श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।