Thursday, April 7, 2022
Sign in / Join
HomeसेहतHypertension: हाइपरटेंशन के लक्षण और इससे राहत पाने के लिए करें इन...

Hypertension: हाइपरटेंशन के लक्षण और इससे राहत पाने के लिए करें इन चीजों का सेवन | Hypertension Symptoms And Best Food For Hypertension In Hindi | Patrika News


 

Hypertension: हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों में सांस लेने में तकलीफ होना, चक्कर जैसा महसूस होना, थकान, सुस्ती, अचानक ब्लड प्रेशर हाई होने पर आंखों के सामने अंधेरा छा जाना, गर्दन या सिर के पीछे के हिस्से में दर्द, धड़कनों की गति अनियमित होना शामिल हैं।

नई दिल्ली

Updated: February 02, 2022 09:26:50 pm

आजकल लोगों में हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम होती जा रही है। धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाने को ही हाइपरटेंशन की समस्या कहते हैं। यह समस्या किसी को भी हो सकती है। आजकल के तनाव भरे जीवन और अनियंत्रित खानपान को इसका मुख्य कारण कहा जा सकता है। हाइपरटेंशन से ग्रस्त व्यक्ति के लिए हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम भी अधिक हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि धमनियों में खून का दबाव बढ़ जाने पर उस रक्त प्रवाह को ठीक रखने के लिए आपके हृदय को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। आमतौर पर एक सामान्य व्यक्ति का रक्तदाब 130/80 mmHg होना चाहिए। इससे अधिक रक्तदाब होने पर व्यक्ति हाय बीपी या हाइपरटेंशन की समस्या से ग्रस्त हो जाता है। तो आइए जानते हैं हाइपरटेंशन के लक्षण और इसमें राहत पाने के लिए किन चीजों का सेवन किया जा सकता है…

Hypertension Symptoms And Best Food For Hypertension In Hindi

हाइपरटेंशन के लक्षण-

हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों में सांस लेने में तकलीफ होना, चक्कर जैसा महसूस होना, थकान, सुस्ती, अचानक ब्लड प्रेशर हाई होने पर आंखों के सामने अंधेरा छा जाना, गर्दन या सिर के पीछे के हिस्से में दर्द, धड़कनों की गति अनियमित होना शामिल हैं। इसके अलावा, हाई बीपी के मरीजों को ठीक से नींद ना आने और पेशाब के साथ खून निकलने की समस्या भी हो सकती है।

woman-holding-neck-in-pain.jpgहाइपरटेंशन के मरीजों को निम्न चीजों के सेवन से मिल सकती है राहत…

1. ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त चीजें
आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थों को काफी फायदेमंद माना गया है। क्योंकि यह फैट हाई बीपी को नियंत्रित करने के साथ ही इन्फ्लेमेशन की समस्या में भी आराम पहुंचाता है। इसलिए आप अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत सालमन मछली को शामिल कर सकते हैं। साथ ही यह ब्लड सेल्स के लिए भी लाभदायक है।

_112959349_gettyimages-144862794.jpg

2. बैरीज
एंटीऑक्सीडेंट से युक्त खाद्य पदार्थ उच्च रक्तचाप की समस्या में राहत पहुंचा सकते हैं। उसके लिए बैरीज में पाया जाने वाला एंथोसियानिन नामक एंटीऑक्सीडेंट हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला यह एंटीऑक्सीडेंट रक्त दाब को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

campbell070516-1000x667.jpg

3. पिस्ता
जिन लोगों को हाइपरटेंशन की समस्या है उनके लिए अपनी डाइट में पिस्ता शामिल करना एक स्वस्थ विकल्प हो सकता है। पिस्ता में सेहत के लिए आवश्यक कई पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, कॉपर, जिंक, प्रोटीन आदि मौजूद होते हैं। एक शोध में यह भी पाया गया है कि उच्च रक्तचाप की समस्या के अलावा लो-ब्लड प्रेशर के नियंत्रण में भी पिस्ता सहायक हो सकता है।

intro-1638822632.jpg
newsletter

अगली खबर

right-arrow





Source link

  • Tags
  • berries
  • Food rich in Omega 3
  • Food rich in Omega 3 | Health News | News
  • hypertension (high blood pressure)
  • Hypertension Diet
  • Hypertension: Symptoms and Treatment
  • pistachio
  • हाइपरटेंशन के लक्षण
  • हाइपरटेंशन से राहत पाने के लिए करें इन चीजों का सेवन
Previous articleShamita Shetty Birthday: प्रतीक सहजपाल, निशांत भट, उमर रियाज़, रश्मि, राखी और राकेश हुए शामिल
Next articleDNA Live | देखिए DNA, Sudhir Chaudhary के साथ, Jan 11, 2022 | Mystery of Lal Bahadur Shastri's Death
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Load more