Happy Birthday SRK
Happy Birthday SRK: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज 56 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनका घर मन्नत जगमगा रहा है। फैंस रात से ही मन्नत के बाहर उनकी एक झलक के लिए पहुंच गए हैं। शाहरुख खान भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं और हर साल मन्नत के बाहर आकर सभी फैंस का अभिवादन करते हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन पर बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें विश कर रहे हैं।