Rajinikanth turns 71 PM modi Dhanush madhuri dixit and other stars wishes thalaivar
Highlights
- सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं
- सुपरस्टार रजनीकांत अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत ने अपनी स्टाइल और एक्टिंग से दर्शकों को दिलों में राज करते हैं। जन्मदिन के मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स बधाईयां दे रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट के द्वारा जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘रजनीकांत जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। अपनी रचनात्मकता और अभूतपूर्व अभिनय से लोगों को प्रेरित करते रहें। ईश्वर उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें।’
अंकिता लोखंडे के हाथों में लगी विक्की जैन के नाम की मेहंदी, देखें तस्वीरें और वीडियो
रजनीकांत के दामाद और अभिनेता धनुष ने खूबसूरत तरीके से जन्मदिन की बधाई। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे थलाइवा को जन्मदिन की बधाई। इकलौते सुपरस्टार रजनीकांत सर.’
माधुरी दीक्षित ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘सर जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। आप उन सबसे बड़े सितारों में से एक हैं जिनसे मैं मिली हूं और फिर भी एक बेहद विनम्र व्यक्ति हैं। आप आगे एक लंबा और सुखी जीवन जीएं!’
हंसिका मोटवानी ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
सिंगर अनिरुद्ध रविचंद्र ने भी ट्वीट करके लिखा, ‘हम आपको पहले, अभी और हमेशा के लिए प्यार करते हैं ‘
अभिनेता मामूट्टी ने रजनीकांत के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई आदरणीय रजनीकांत। हमेशा की तरह स्वस्थ और धन्य रहें।
तमिल एक्टर शिवा कार्तिकेयन ने भी दी बधाई
फैंस सुपरस्टार को इस तरह दे रहें शुभकामनाएं