कहां दिखाई देगा
यह चंद्रग्रहण पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।
किस समय लगेगा
खंडग्रास चंद्रग्रहण 19 नवंबर 2021 शुक्रवार को भारतीय समय के अनुसार प्रात: 11.34 बजे प्रारंभ होगा और सायं 5.33 पर पूर्ण होगा। ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 59 मिनट रहेगी। चूंकियह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसके सूतक और ग्रहण के निमित्त किए जाने वाले अनुष्ठान, सावधानियां आदि के पालन करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
Chandra Grahan 2021: इस तारीख को लगेगा साल का अंतिम ‘चंद्र ग्रहण’, जानिए कहां-कहां दिखाई देगा?

गर्भवती स्ति्रयां कितना करें पालन
यह चंद्रग्रहण दिखाई नहीं देगा फिर भी गर्भवती स्ति्रयों को ग्रहण अवधि में यात्रा करने, बाहर घूमने आदि से बचना चाहिए। ग्रहण के दौरान काटने वाली वस्तुओं जैसे चाकू, छुरे, ब्लेड और सिलाई आदि करने से बचना चाहिए।

किस राशि पर क्या असर
- मेष : कार्य अटकेंगे, रोग परेशान करेंगे, आर्थिक नुकसान की आशंका, स्वजनों से विवाद।
- वृषभ : दुर्घटना-चोट की आशंका, आर्थिक हानि, विवाद, रोग, यात्राओं से कष्ट की आशंका।
- मिथुन : स्वास्थ्य लाभ, पैसों का आगमन, स्त्री-मित्रों से लाभ सहयोग, मानसिक शांति।
- कर्क : मानसिक अस्थिरता, कार्य में रूकावट, पैसों की तंगी, रोग परेशान करेंगे, यात्रा में कष्ट।
- सिंह : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख, तरक्की, रोग मुक्ति, कर्ज मुक्ति की संभावना है।
- कन्या : रोग परेशान करेंगे, आर्थिक निवेश से बचें, परिवार में विवादित स्थिति बन सकती है।
- तुला : अनपेक्षित घटना, जीवनसाथी से बड़ा विवाद, दांपत्य में हानि, संकटपूर्ण परिस्थितियां।
- वृश्चिक : विवाद में फंसेंगे, निवेश से बचें, रिश्तों में धोखाधड़ी हो सकती है। स्वास्थ्य खराब होगा।
- धनु : कार्य में उलझनें, व्यापार में हानि, संकटपूर्ण समय, परिवार में विवाद, नौकरी में कष्ट।
- मकर : स्वास्थ्य लाभ, आर्थिक लाभ, प्रेम प्राप्त होगा, परिवार में सम्मान बढ़ेगा, संपत्ति खरीदेंगे।
- कुंभ : संतान को कष्ट, आर्थिक कमी, यात्राएं करने से बचें, संकट शनै: शनै: कम होगा।
- मीन : आर्थिक लाभ, दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा, परिवार में सम्मान मिलेगा, संपत्ति खरीदने के योग।

क्या उपाय करें?
खंडग्रास चंद्रग्रहण का प्रभाव तीन माह तक रहता है। इस दौरान जिनके लिए यह ग्रहण खराब है उन्हें अनेक प्रकार के कष्ट आ सकते हैं, लेकिन जिनके लिए शुभ है उन्हें भी सुरक्षा के लिए उपाय करते रहना चाहिए। कष्टों से बचने और सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए सभी राशि के जातक भगवान शिव की आराधना करें। हर दिन शिवजी को जल और दूध का अभिषेक करें। महामृत्युंजय मंत्रों का जाप नित्य करें।
अगला ग्रहण कब
यह चंद्रग्रहण साल का अंतिम चंद्रग्रहण है। इसके बाद खग्रास सूर्यग्रहण होगा जो मार्गशीर्ष अमावस्या 4 दिसंबर 2021 को लगेगा। यह सूर्यग्रहण भी भारत में कहीं दिखाई नहीं देगा।