James Anderson becomes the first ever batsman in history to remain Not Out in Test cricket 100 times AUS vs ENG Ashes 2nd Test
इंग्लैंड के खिलाफ जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में अनोखा शतक जड़ दिया है। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी दूसरे एशेज टेस्ट में उन्होंने यह कारनामा किया है। टेस्ट क्रिकेट में अपनी धारदार गेंदबाजी से लोहा मनवाने वाले एंडरसन ने इस बार बल्लेबाजी में कमाल किया है। वह क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 100 बार नॉटआउट रहने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
केएल राहुल होंगे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उपकप्तान
जी हां, इंग्लैंड की पारी पारी स्टुअर्ट ब्रॉड के विकेट के साथ 236 रनों पर सिमट गई। इस दौरान जेम्स एंडरसन दूसरे छोर पर खड़े थे और वह टेस्ट क्रिकेट में 100वीं बर नॉट आउट पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की पहली पारी को समेटकर 237 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा नॉट आउट रहने वाले खिलाड़ी
Player | Span | Mat | Most Innings Not out |
JM Anderson (ENG) | 2003-2021 | 83 | 100 |
CA Walsh (WI) | 1984-2001 | 53 | 61 |
M Muralitharan (SL) | 1992-2010 | 51 | 56 |
RGD Willis (ENG) | 1971-1984 | 47 | 55 |
CS Martin (NZ) | 2000-2013 | 43 | 52 |
बात मुकाबले की करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्नस लाबुशेन के 103, डेविड वॉर्नर के 95 और स्टीव स्मिथ के 93 रनों की मदद से 473/9 पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड के लिए इस दौरान बेन स्टोक्स ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए थे।
IND v SA: भारतीय खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए कोच द्रविड़, देखें VIDEO
इस विशाल स्कोर के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज जूझते दिखे। मेहमान टीम के लिए डेविड मलान ने 80 और कप्तान जो रूट ने 62 रन की नाबाद पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई बल्लेबाज 40 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया।
ऑस्ट्रेलिया ने 237 रनों की बढ़त के बावजूद इंग्लैंड को फॉलोऑन नहीं दिया और वॉर्नर एवं हैरिस की जोड़ी मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी। ऑस्ट्रेलिया की नजरें इस लीड को 500 पर कर इंग्लैंड पर दूसरी जीत दर्ज करने पर होगी। वहीं इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में जल्द समेटना चाहेगा।