Aaj Ka Panchang 24 January
आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 11 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 15 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 17 मिनट तक पताल भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल।
शुभ मुहूर्त
षष्ठी तिथि – आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट तक
सुकर्मा योग – आज दोपहर पहले 11 बजकर 11 मिनट तक
हस्त नक्षत्र – आज दोपहर पहले 11 बजकर 15 मिनट तक
आज का राहुकाल
दिल्ली– सुबह 08:33 से सुबह 09:53 तक
मुंबई– सुबह 8:39 से सुबह 10:03 तक
चंडीगढ़– सुबह 08:37 से सुबह 09:57 तक
लखनऊ- सुबह 08:16 से सुबह 09:37 तक
भोपाल– सुबह 08:25 से सुबह 09:48 तक
कोलकाता- सुबह 07:41 से सुबह 09:04 तक
अहमदाबाद– सुबह 08:44 से सुबह 10:07 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त
सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 52 मिनट पर