Monday, March 28, 2022
Homeगैजेट100MP कैमरा, 120W चार्जिंग और OLED डिस्‍प्‍ले के साथ Redmi K50 Pro,...

100MP कैमरा, 120W चार्जिंग और OLED डिस्‍प्‍ले के साथ Redmi K50 Pro, Redmi K50 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च


शाओमी (Xiaomi) ने Redmi K50 Pro और Redmi K50 स्‍मार्टफोन्‍स को चीन में लॉन्च कर दिया है। इन फोन्‍स में लिक्विड कूलिंग तकनीक के साथ मीडियाटेक का दमदार प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision की क्षमता वाला 2K रेजॉलूशन डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही फोन 5G इनेबल्‍ड हैं। इन्‍हें प्री-बुक किया जा सकता है और इस महीने के आखिर से इनकी सेल शुरू होगी। Redmi K50 Pro और Redmi K50 के प्राइस और स्‍पेसिफ‍िकेशंस इस प्रकार से हैं। 
 

Redmi K50 Pro और Redmi K50 के प्राइस 

Redmi K50 Pro की कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,900 रुपये) से शुरू होती है, जो 8GB + 128GB वेरिएंट के दाम हैं। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3,299 (लगभग 39,500 रुपये), 12GB + 256GB वेरिएंट के दाम CNY 3,599 (लगभग 43,100 रुपये) हैं। कंपनी 12GB + 512GB वेरिएंट भी लाई है, जिसकी कीमत CNY 3,999 (लगभग 47,900 रुपये) है।

बात करें Redmi K50 की, तो इसकी कीमत CNY 2,399 (लगभग 28,700 रुपये) रुपये से शुरू होती है, जो 8GB + 128GB वेरिएंट के दाम हैं। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट के दाम CNY 2,599 (लगभग 31,100 रुपये) हैं। 12GB + 256GB वेरिएंट भी है, जिसके लिए CNY 2,799 (लगभग 33,500 रुपये) देने होंगे। 

दोनों स्मार्टफोन डिम लाइट, फैंटेसी, इंक फेदर और सिल्वर ट्रेस कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। इन्‍हें चीन में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। बिक्री 22 मार्च से होगी। 
 

Redmi K50 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Redmi K50 Pro स्‍मार्टफोन Android 12 पर बेस्‍ड MIUI 13 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का OLED 2K (1440×3200 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें डॉल्बी विजन, HDR10 + सपोर्ट और 120Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है और यह गोरिल्ला ग्लास विक्टस के प्रोटेक्‍शन के साथ आता है। यह डिवाइस मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर लैस है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम से जोड़ा गया है। 

Redmi K50 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन लेंस 100 मेगापिक्सल का है, जिसमें Samsung S5KHM2 प्राइमरी सेंसर फ‍िट है। इसके अलावा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो लेंस फोन में दिया गया है। फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा है, जिसमें सोनी IMX596 सेंसर लगा है। 

Redmi K50 Pro में 512GB तक इंटरनल स्टोरेज है। 5,000mAh की बैटरी से इसे पैक किया गया है, जिसे 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। दावा है कि यह फोन की बैटरी को 19 मिनट में 100 फीसदी तक चार्ज कर सकता है। फोन का वजन 201 ग्राम है। धूल और पानी से भी यह काफी हद तक बचा रहता है। इसी वजह से डिवाइस को IP53 रेटिंग मिली है।
 

Redmi K50 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Redmi K50 का सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस Redmi K50 Pro की तरह ही हैं। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8100 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ है।

Redmi K50 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो लेंस है। फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Redmi K50 में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है। बैटरी 5,500mAh की है, जिसे 67W फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दावा है कि यह 30 मिनट में 80 फीसदी बैटरी फुल कर देती है। इस फोन का वजन भी 201 ग्राम है। 
 



Source link

  • Tags
  • camera
  • Redmi K50
  • redmi k50 camera
  • redmi k50 charging
  • redmi k50 launch
  • redmi k50 price
  • redmi k50 pro
  • redmi k50 pro charging
  • redmi k50 pro price
  • redmi k50 pro specifications
  • redmi k50 series
  • redmi k50 specs
  • रेडमी के50
  • रेडमी के50 चार्जिंग
  • रेडमी के50 प्राइस
  • रेडमी के50 प्रो
  • रेडमी के50 प्रो कैमरा
  • रेडमी के50 प्रो बैटरी
  • रेडमी के50 फीचर्स
  • रेडमी के50 बैटरी
  • रेडमी के50 स्‍पेक्‍स
RELATED ARTICLES

Oscars 2022 का आज शाम से आगाज़, भारत में ऐसे देखें लाइव

Bitgert बना Crypto मार्केट का नया स्टार, शिबा इनु की बजाए निवेशकों की पहली पसंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular