Monday, March 14, 2022
Homeमनोरंजन''बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर फिर करने जा रही हैं शादी,...

‘बेबी डॉल’ फेम सिंगर कनिका कपूर फिर करने जा रही हैं शादी, दूल्हा है ‘विदेशी’ बिजनेसमैन


Image Source : INSTAGRAM
कनिका कपूर

Highlights

  • पहली शादी भी कनिका ने एक बिजनेसमैन से ही किया था
  • कनिका के एक्स हसबैंड राज लंदन के एक बिजनसमैन हैं
  • शादी की तैयारियों में खासी व्यस्त हैं कनिका

Kanika Kapoor Wedding News: ‘बेबी डॉल’ फेम सिंगर कनिका कपूर फिर दुल्हनिया बनने जा रही हैं। पहली शादी भी कनिका ने एक बिजनेसमैन से ही किया था लेकिन वो रिश्ता चल नहीं पाया। जिसके बाद दोनों अलग हो गए। अब बताया जा रहा है कि इसी साल कनिका कपूर फिर से शादी करेंगी। इस बार भी उन्होंने अपने लिए बिजनेसमैन पार्टनर ही चुना है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कनिका कपूर मई में शादी कर सकती हैं। बिजनसमैन का नाम गौतम है जो एनआरआई है। कनिका शादी की तैयारियों में खासी व्यस्त बताई जा रही हैं। इस दौरान उनको शॉपिंग करते हुए भी देखा गया।

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम और कनिका के बीच शादी को लेकर बात चल रही है। करीब छह माह से शादी की बात हो रही है। अब शायद दोनों शादी के बंधन में बंध जाएं। हालांकि, अभी तक इसको लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं आई है।

अगर कनिका की पहली शादी के बारे में बात करें तो राज चंडोक नामक बिजनेसमैन से शादी की थी। कनिका के पहले पति राज चंडोक के साथ उनका रिश्ता चल नहीं पाया था और साल 2012 में तलाक हो गया था। राज लंदन के एक बिजनसमैन हैं।





Source link

Previous articleधूप और गर्मी में बच्चे को घमौरियों से कैसे बचाएं, जानिए घरेलू इलाज
Next articleजापान की क्रिप्‍टो एक्‍सचेंजों को सलाह, रूस पर लगे प्रतिबंधों के हिसाब से करें काम
RELATED ARTICLES

The Kashmir Files के एक्टर अनुपम खेर ने कहा- ये फिल्म तपस्या नहीं तकलीफ थी, आक्रोश था, दुख था..|EXCLUSIVE

EXCLUSIVE | सिर काटे गए, स्किन छील दी गई: कश्मीरी पंडितों ने 1990 में पलायन की भयावहता को किया याद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular