Priyanka Chopra wore black sheer lace jumpsuit metrix resurrections promotion
Highlights
- प्रियंका चोपड़ा अपकमिंग फिल्म मैट्रिक्स के कारण चर्चा में बनी हुई हैं।
- प्रियंका का ग्लैमरस अवतार
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड इंडस्ट्री में एक खास जगह बना चुकी हैं। एक्ट्रेस अपनी शानदार एक्टिंग और फैशन सेंस से लोगों का दिल में आसानी से जगह बना लेती हैं। वह हमेशा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल में ही प्रियंका ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैट्रिक्स’ का रैपअप कर दिया है। वहीं दूसरी ओर अपने शानदार लुक के कारण चर्चा का विषय बनी हुई हैं। प्रियंका ने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
प्रियंका उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने लुक्स को लेकर हमेशा एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। इन लुक्स को कभी फैंस पसंद करते हैं तो कई बार ट्रोल्स का शिकार हो जाती हैं। प्रियंका के लेटेस्ट लुक की बात करें तो वह एकदम हटकर नजर आ रही हैं।
फिल्म ’83’ के प्रमोशन के दौरान स्टनिंग अवतार में नजर आईं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह भी दिखे स्टाइलिश
प्रियंका के लुक की बात करें तो उन्होंने Dolce & Gabbana ब्रांड के कलेक्शन से ब्लैक कलर की शीर लेस वाला जंप सूट पहना, जिसके साथ मैचिंग जैकेट कैरी किया।
इस लुक के साथ प्रियंका ने स्मोकी आई मेकअप के साथ स्टाइलिश हेयरस्टाइल बनाई। वहीं ज्वैलरी में डायमंड ईयररिंग्स के साथ खूबसूरत नेकपीस पहना। इसके साथ ही मैचिंग मास्क लगाए हुए नजर आईं।
प्रियंका का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
कैटरीना कैफ ने प्री-वेडिंग में पहनी विंटेज साड़ी, 40 कारीगरों ने 1800 घंटों में की थी तैयार
प्रियंका इस लुक से पहले भी कई लुक्स में नजर आ चुकी हैं।