Sunday, December 12, 2021
Homeभविष्यजान लिजिए यह चाणक्य नीति, नहीं होगी कभी धन की कमी

जान लिजिए यह चाणक्य नीति, नहीं होगी कभी धन की कमी


money transit
– फोटो : google

 आज हम आपको बताने वाले हैं, की किस तरह चाणक्य नीति से आपके जीवन में नहीं होगी कभी पैसों की कमी, इसे अपनाकर आप आने वाली इस वर्ष में धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आपका जीवन पूरी तरह बदल जाएगा.

 ऐसा माना जाता है कि चाणक्य नीति मनुष्यों के लिए काफी अच्छा साबित होती है, और इसके बारे में कई बातें विस्तार से बताया गया है, कि किस समय किस व्यक्ति का कैसा प्रभाव पड़ता है इसके बारे में कई नीतियां बताई गई हैं, ऐसा माना गया है कि चाणक्य की नीतियों के चलते ही, चंद्रगुप्त मौर्य जैसे साधारण आदमी एक महान राजा बन गया, अरे ऐसा कहा भी जाता है कि चाणक्य नीतियां हमेशा लोगों के मनोबल को बढ़ाने का काम करती है, और आज हम उनके ही कुछ नीतियों के बारे में चर्चा करेंगे, जिसमें चाणक्य ने धन बढ़ाने और उसे बचा कर रखने से संबंधित कुछ बातें बताई हैं, ऐसा कहा भी जाता है कि अगर आप इस चाणक्य नीति को अपनाते हैं तो आने वाले नए साल में आपको सफलता मिल सकती है |

नए वर्ष की करें शुभ शुरुआत, समस्त ग्रह दोषों को समाप्त करने हेतु कराएं नवग्रह पूजन – नवग्रह मंदिर, उज्जैन

 चाणक्य नीति की वजह से आपके घर पर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी, और चाणक्य नीति में बताया गया है कि जहां साफ सफाई का ध्यान होता है उसी घर में ज्यादा  खुशहाली रहती है, और तो और वहां पर माता लक्ष्मी का उत्पत्तिस्थान की बन जाता है, जिसके वजह से घर में किसी भी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं होता, और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, चाणक्य नीति में ऐसा बताया गया है कि जिस परिवार के लोगों के बीच प्रेम भाव रहता है और पति पत्नी के बीच प्रेम होता है वहां महालक्ष्मी का आगमन होता है, और तो और जिस घर में झगड़ा होते रहते हैं, क्लेश होता रहता है, कुछ घर में माता लक्ष्मी का आगमन कभी भी नहीं होता है

 चाणक्य नीति यह भी कहती है कि माता लक्ष्मी को अगर आप पाना चाहते हैं, तो इसके लिए क्या जरूरी है तो हम आपको बता दें कि, इसके लिए आपकी वाणी में मधुरता होनी चाहिए, अगर आप चिल्लाते हैं, गुस्सा करते हैं, आपके मन में खोट है, ऐसे लोगों के घर माता लक्ष्मी की कृपा कभी भी नहीं होती, और इस समय आप की वाणी की वजह से ही आपको नए नए अवसर प्राप्त होते हैं, तो इससे आपको समझ में आ गया होगा कि वाणी का कितना महत्व है, ऐसा आपने देखा होगा कि जो बोलचाल में अच्छे होते हैं उनके सभी रिश्ते बहुत ही अच्छे होते हैं, सही ढंग से बातचीत करते हैं एकजुट रहता है, ऐसे लोग अपने जीवन में खूब तरक्की पाते हैं, कुछ कर दिखाने का हमेशा अवसर प्राप्त होते है, तो इसके चलते आपको अपनी वाणी पर आपका नियंत्रण बहुत जरूरी है |

 और जैसा की आप सभी को पता है कि शास्त्रों में दान को बहुत ही महत्व दिया गया है, तो हम आपको बता दें कि चाणक्य नीति में भी दान पुण्य के काम को महत्व दिया गया है, चाणक्य नीति कहता है कि जो व्यक्ति दान करता है, वह व्यक्ति माता लक्ष्मी को अपने वश में कर सकता है, उस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है, और सामाजिक सेवा करने वाले लोगों पर भी हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है |

 चाणक्य नीति के अनुसार जिससे घर में अन्न का इस्तेमाल सही तरीके से होता है, यानी कि हम कह सकते हैं जहां अन्न का अपमान नहीं किया जाता हो, वहां माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बरकरार रहती है, इसके साथ ही जो लोग अपने घर के औरतों को पीटते हैं, गाली देते हैं, उन पर माता लक्ष्मी की कृपा कभी भी नहीं बनती है, और जो लोग अपने घर की स्त्री का आदर करते हैं, सम्मान करते हैं, उनके घर पर माता लक्ष्मी हमेशा अपना आशीर्वाद बनाए रखती है, के घर कभी धन की कमी नहीं होती, माता लक्ष्मी का कृपा उनके घर पर हमेशा कृपा बनाये रखती है |





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular