Karishma Tanna and Varun Bangera
Highlights
- करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा एक पार्टी में मिले थे।
- करिश्मा तन्ना बिग बॉस में भी नजर आई थीं।
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने आज अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग सात फेरे ले लिए हैं। उनकी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। शादी समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के लोग मौजूद रहें।
करिश्मा तन्ना दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक के कलेक्शन से खूबसूरत लाइट पिंक कलर का लहंगा कैरी किया। इस खूबसूरत लंहगे में धागों से वर्क किया गया है। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बन बनाया।
Karishma Tanna and Varun Bangera
कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस भी करिश्मा तन्ना की शादी में पहुंचे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीरें करके शुभकामनाएं दी।
करिश्मा ने इस लुक के साथ खूबसूरत चोकर के साथ लॉग्स नेकलेस पहना। इस लुक में एक्ट्रेस खूबसूरत लग रही हैं।
वहीं वरुण के लुक की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर का शेरवानी पहना।
करिश्मा तन्ना कथित तौर पर वरुण से कुछ साल पहले एक पार्टी में मिली थीं। वरुण मुंबई के एक व्यवसायी हैं जो एक रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक के रूप में काम करते हैं। दोनों की दो तरह की शादी होगी, एक गुजराती और एक दक्षिण भारतीय शादी।