Alia Bhatt-Ranbir Kapoor completed the shooting of Brahmastra
Highlights
- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ‘ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार साथ नजर आएंगे।
- ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।
- ‘ब्रह्मास्त्र’ का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में अपना अंतिम शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के कुछ हिस्से शूट होने बचे थे जिसे पूरा कर लिया गया है। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करके शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है।
आलिया भट्ट ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- ”हमने 2018 में शूटिंग शुरू की थी। और अब … अंत में .. ब्रह्मास्त्र (पार्ट 1) की शूटिंग पूरी हो गई है। बहुत दिनों से यही कहना चाहती थी- रैप हो गया। सिनेमाघरों में मिलते हैं- 09.09.2022
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, फॉक्स स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित, मैग्नम ऑपस 09.09.2022 को 5 भारतीय भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी जैसे कई मशहूर सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का कैमियो भी होगा।